Type Here to Get Search Results !

आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, एयर शो के लिए रूट चार्ट जारी

 

आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, एयर शो के लिए रूट चार्ट जारी


नवा रायपुर में 2 नवंबर को वायुसेना का भव्य एयर शो होगा। सूर्य किरण और सारंग टीम करतब दिखाएंगी। पुलिस ने दर्शकों के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर सोमवार दो नवंबर को अटल नगर, नवा रायपुर के सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा। सुबह 11 बजे से होने वाले इस प्रदर्शन में वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम अपने हवाई करतब दिखाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 20 बसें और 55 ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। कुछ पार्किंग स्थलों से दर्शकों को पैदल भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.