Type Here to Get Search Results !

पहला मंडल पहला अध्यक्ष श्री कुमन लाल साहू ने किया, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को किया आभार व्यक्त

दुर्ग: नवनिर्मित मुरमुंदा मंडल के प्रथम अध्यक्ष का विधायक डोमन लाल के प्रति आभार व्यक्त
मुरमुंदा मंडल के नवगठित अध्यक्ष ने अपने पद पर चयन के उपरांत अहिवारा विधानसभा के सम्माननीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।            

अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक जी का धन्यवाद किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की। इस दौरान विधायक डोमन लाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में श्री जनक लाल साहू (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) , श्री प्रेम लाल साहू, श्री दिनेश साहू , श्री जयराम धीवर, श्री गणेश वर्मा, श्री राधेश्याम साहू , श्री अशोक साहू (संस्थापक ग्लोबल पब्लिक स्कूल) ,श्री मन्नू लाल साहू, श्री बुधराम साहू ,श्री नरोत्तम पाल , डॉ. गजपाल, श्री बोधन महिलांग (पूर्व सरपंच मुरमुंदा), श्री संजय साहू (नवयुवा कार्यकर्ता) आभार के दौरान उपस्थित रहे । 

यह मुलाकात मुरमुंदा मंडल के विकास और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है। विधायक और अध्यक्ष दोनों ने मिलकर क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

"यह चयन केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है," (भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा कथन)


                                 विज्ञापन
 
                                 विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.